दिल्ली में मौसम की पहली भारी बारिश के कारण शहर में कई जगह जलभराव हो गया, जिसके चलते वाहन चालकों को भारी यातायात जाम का सामना करना पड़ा. मध्य दिल्ली के कनॉट प्लेस सहित कई बाजारों में जलभराव के कारण व्यापारियों और लोगों को समस्या हुई. जलभराव और बारिश के कारण बाजारों में ग्राहक भी कम ही नजर आये. दिल्ली के प्राथमिक मौसम केंद्र सफदरजंग वेधशाला ने अपराह्न ढाई बजे तक 98.7 मिलीमीटर (मिमी) बारिश दर्ज की. वहीं, रिज वेधशाला में 111.4 मिमी बारिश दर्ज की गई. वहीं, भारी बारिश की वजह से सिर्फ सड़कों पर ही जलभराव नहीं देखा गया, दिल्ली की आवासीय क्षेत्रों की गलियों में नालों के टूट जाने की वजह से सड़कों मानों बाढ़ ही आ गया हो. पानी के ऊपर गाड़ियां भी तैरती हुईं दिखीं. बहरहाल, भारी बारिश को देखते हुए आईएमडी ने रविवार के लिए भी 'ऑरेंज' अलर्ट जारी कर दिया है. यहां, देखें मानसून की पहली बारिश में राष्ट्रिय राजधानी दिल्ली का हाल.

from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/IuTQfxy