कांग्रेस (congress), राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा), गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) और महाराष्ट्रवादी गोमांतक पार्टी (एमजीपी) के साथ अगले साल होने वाले गोवा विधानसभा चुनाव (Goa Elections) में गठबंधन की संभावना को लेकर बातचीत कर रही है. एआईसीसी गोवा डेस्क प्रभारी दिनेश गुंडु राव ने पत्रकारों से कहा कि इन सभी दलों का विचार है कि गोवा को भाजपा (BJP) के नेतृत्व वाली 'भ्रष्ट और सांप्रदायिक' सरकार से छुटकारा दिलाने की जरूरत है. जीएफपी और एमजीपी पिछले पांच वर्षों में कुछ समय के लिए भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार का हिस्सा रही हैं. गोवा में अगले साल फरवरी में चुनाव होने हैं.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/3Djwk8F
0 Comments
Thank You For Comment