एक बार फिर मौका था दिवाली मिलन का. प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के तमाम अधिकारी और कर्मचारी तो इस दिन का इंतजार करते हैं जब पीएम नरेंद्र मोदी (pm narendra modi) हर साल दिवाली मिलन का कार्यक्रम अपने अधिकारिक निवास 7 लोककल्याण मार्ग पर आयोजित करते हैं. पीएम मोदी का दीपावली के मौके पर अपने साथ काम करने वाले लोगों से यूं घुलना मिलना पीएमओं के लोगों को खूब भाता भी है. इस साल भी पीएम मोदी ने 7 लोककल्याण मार्ग पर दिवाली मिलन का समां बांधा है. पीएम मोदी ने तमाम अधिकारियों को कहा कि ये दशक देश के लिए के लिए बहुत महत्वपूर्ण है. पीएम मोदी ने कहा कि इस दशक की ही कोशिशें औऱ इस टीम की मेहनत एक ऐसी बुनियाद खड़ी करेगी जिस पर हमारा देश भारत 2047 और उसके बाद के समय में नयी उंचाइयां छुएगा.
from Latest News देश News18 हिंदी https://ift.tt/30tIPjw
0 Comments
Thank You For Comment